जैविक खेती करने का लाइव डेमो सहित थ्योरेटिकल शिक्षा महाविद्यालय के विद्यार्थीयों ने प्राप्त किया,विद्यार्थीयों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मान,जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू ने विद्यार्थीयों को दिया प्रशिक्षण
शहपुरा:- शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा जिला डिण्डोरी के विद्यार्थीयों ने विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन अन्तर्गत अल्पावधि रोजगारोन्मुखी 30 दिवसीय जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया । ज्ञात हो की जैविक खेती का प्रशिक्षण जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू ने महाविद्यालय में उपस्थित होकर विद्यार्थीयों को जैविक उत्पाद व जैविक खेती के विषय में विस्तार से जानकारी दिए साथ ही विद्यार्थीगण नर्मदांचल गौ सेवा समिति ढोंढ़ा पहुंचकर जैविक उत्पाद व जैविक खेती के बारे में प्रायोगिक जानकारी प्राप्त किए। बता दें कि जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू जिला डिण्डोरी के किसान बंधुओ को जैविक खेती करने का तरीका व प्रायोगिक जानकारी लगातार कृषकों को दे रहे है। इस बीच महाविद्यालय के 108 विद्यार्थीयों ने 30 दिवसीय जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किए जिस पर आज नर्मदांचल गौ सेवा समिति के द्वारा विद्यार्थीगयों के मनोबल को बढाने के लिए प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस बीच एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने विद्यार्थीयों को कहा की जो आप ...