Posts

Showing posts from October 26, 2023

भारतीय किसान संघ के पहल पर ग्राम धनगांव व पड़रिया कला में नेटवर्क का सुधार कार्य हुआ

Image
शहपुरा डिण्डोरी:- भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी किसानों के हर संभव मदद करने के लिए हर दम तैयार है और किसानों के समस्याओ का निराकरण करवाने का कार्य कर रही  है यही वजह है संघ से किसान बंधु लगातार जुड रहे है और संघ के कार्यों की सराहना भी कर रहे है । ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री भरत भाई पटेल के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मोर्या , मंत्री एडवोकेट लवकुश की उपस्थिति में ग्राम धनगांव में किसान चौपाल का आयोजन किया था जिसमें ग्रामीणों ने संघ को तीन समस्याएँ बताई जिसमें पीने का पानी, रोड एवं नेटवर्क की गम्भीर है । संगठन मंत्री भरत भाई पटेल ने सभी किसान बंधुओ को आश्वासन दिया था की संघ आपकी समस्याओ का जल्द निराकरण करने का प्रयास करेगी । संघ के प्रयासों से आज दिनाँक 26/10/2023 को ग्राम धनगांव एवं पडरिया कला में नेटवर्क की समुचित प्रबंध हो गया है, इस कार्य के लिए भारतीय किसान संघ के जिला मीडिया प्रभारी पत्रकार भीम शंकर साहू, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या मंत्री...