Posts

Showing posts from September 14, 2022

फसलों के लिए रामबाण है, हरी खाद एजोला जाने इसके लाभकारी गुण :- जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू

Image
डिण्डोरी:-  जिला डिण्डोरी के बहुचर्चित   नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढ़ा में जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू ने हरी खाद एजोला नाम का एक जैविक उर्वरक तैयार किया है एक तरफ यह हरी खाद जहां धान की उपज को बढ़ाने में सहायक है वहीं ये कुक्कुट, मछली और अन्य पशुओं के उत्तम आहार का काम करती है।     एजोला एक तैरती हुई फर्न है जो शैवाल से मिलती-जुलती है सामान्यतः एजोला धान के खेत या उथले पानी में उगाई जाती है यह तेजी से बढ़ती है एजोला पशुओं के लिए पौष्टिक आहार है पशुओं को खिलाने से उनका दुग्ध उत्पादन बढ़ जाता है। एजोला के बारे में जाने किसान :-       एजोला पानी में तैयार होने वाला छोटे बारीक पौधों के जाति का होता है जिसे वैज्ञानिक भाषा में फर्न कहा जाता है एजोला की पंखुड़ियों में एनाबिना नामक नील हरित काई के जाति का एक सूक्ष्म जीव होता है जो सूर्य के प्रकाश में वायुमंडलीय नाइट्रोजन का यौगिकीकरण करता है और हरे खाद की तरह फसल को नाइट्रोजन की पूर्ति करता है एजोला की विशेषता यह है कि यह अनुकूल वातावरण में 5 दिनों में ही 2 गुना हो जाती है ...