किसान गर्जना रैली दिल्ली के लिए भारतीय किसान संघ डिण्डोरी का दल हुआ रवाना
डिण्डोरी:- भारतीय किसान संघ लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य एवं अन्य मांगों को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली करने जा रहा है। इस रैली में देश भर से दो लाख किसान जुटेंगे। किसान गर्जना रैली में मध्यप्रदेश से सभी जिलों से हजारों की संख्या में किसान बसों एवं ट्रेनों से दिल्ली जा रहे हैं। देश में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव चल रहा है, देश में जब खाद्यान की समस्या थी, तब स्व. प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। वह भी काफी वर्ष हो गये, आज भी किसानों ने सभी आदानों को एम.आर.पी. में खरीदता तो है लेकिन बेचने के समय एम.एस.पी. की बात चलती है। स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद किसान आज भी इंतजार में है कि उनकों कब न्याय मिलेगा। कम से कम *‘‘लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य’’* तो उनको मिलें। वह तो नही मिलता है इसके उपर सभी आदानों के उपर जी.एस.टी. की मार भी अलग से है। जी.एस.टी. कानून के अंतर्गत सभी उत्पादकों को इनपुट क्रेडिट मिलता है सिवाय किसानों को छोड़कर। यद्पि सरकार ने किसान सम्मान निधि का एक अच्छा कदम सही दिशा ...