Posts

Showing posts from October 21, 2022

भारतीय किसान संघ की जिला तहसील बैठक में लिया गया अहम निर्णय

Image
डिंडोरी/शहपुरा:- भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी तहसील शहपुरा के ग्राम इकाई के साथ बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर शहपुरा में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटेल की विशेष उपस्थिति रही है ।     महामंत्री जी ने ग्राम ईकाई से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि संघ के मुख्य उत्सव के रूप में गोपाष्टमी, बलराम ज्यांति, स्थापना एवं ज्ञापन दिवस के रूप में मनाए जिससे लोगों तक सकारात्मक विचार पहुंच सके ।  साथ ही आगामी कार्य योजना के बारे बताया कि किसानों कि समस्याओ को लेकर 22 नवंबर  को भोपाल में विशाल रैली की जानी है जिसमें लाखों  की संख्या में किसान बंधु उपस्थित होगें ।         इस बीच भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने कहा की ग्राम समितियों का गठन तेजी से  किया जायेगा जिससे संघ की पहुंच ग्रामीण तक हो सके साथ ही इस बैठक में निर्णय लिया गया की जनजाति क्षेत्र के मध्यम किसान अर्थात ढाई एकड भूमि रखने बाले किसानों को निःशुल्क बिजली दिया जाए इस मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया जाये...