Posts

Showing posts from July 31, 2022

ज्ञान मंथन लाइब्रेरी में साप्ताहिक बौद्धिक कार्यक्रम "विचार मंथन" की शुरुआत

Image
डिंडौरी/शहपुरा:- विगत दिनों तहसील परिसर शहपुरा में नगर के बुद्धिजीवियों के द्वारा ज्ञान मंथन लाइब्रेरी की शुरुआत करके  क्षेत्र के बच्चों एवं लोंगो के बौद्धिक विकास के लिए अभिनव पहल किया गया है।       इस नए संस्थान के द्वारा क्षेत्र के बौद्धिक विकास के लिए कई अनूठे कार्य किये जा रहे हैं।      प्रथम चरण में लाइब्रेरी प्रबंधन द्वारा लाइब्रेरी में IAS Exam की तैयारी के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया जो बहुत ही सराहनीय था। इस सेमिनार में  IAS Topper श्रीमति काजल जावला के द्वारा क्षेत्र के बच्चों को IAS बनने के गुर सिखाये गए। उक्त अमूल्य मार्गदर्शन क्षेत्र के प्रतिभागियों और आमजन के भविष्य लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा।          द्वितीय चरण के तहत ज्ञान मंथन लाइब्रेरी में हर रविवार को शाम 4 बजे  से 7 बजे के बीच साप्ताहिक "विचार मंथन" का  कार्यक्रम आयोजित किया गया।     आज के कार्यक्रम में समसामयिक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, क्षेत्रीय और आमजन के विषयों पर सारगर्भित परिचर्चा किया गया।साथ...