भाकिसं. डिण्डौरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए 1100 पौधों का किया पौधारोपण
78 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर BKSD, DSSMP, NGSS, MPJAP के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण डिण्डौरी:- मौजूदा समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जागरूक जनो के द्वारा विभिन्न जगह पौधरोपण करके इस अभियान में सहभागिता दी जा रही है इसी तारतम्य में भारतीय किसान संघ डिण्डौरी जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के मार्गदर्शन पर विकास खण्ड अमरपुर के ग्राम डूंगरिया तहसील उपाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर के खेत में 1100 पौधों का रोपण किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों है । पौधारोपण जीवन के लिए,स्वास्थ्य के लिए बहुमूल्य है। पौधारोपण से जहां एक ओर पर्यावरण संतुलन बना रहता है,वही दूसरी ओर पौधों से,पौधों की सुंदरता से मानव में शांति,आनंदमय बना रहता है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधे का रहना जरूरी है। एक पेड़ बारिश के चार माह के पानी को संकुचित करके रखता है और वही पेड़ गर्मी आते ही जड़ से एक-एक बूंद छोड़ता है जो कि नदी नालों को जीवित रखता है। पौधे के महत्व को समझते हुए। भारतीय किसान संघ, डीएसएस एमपी,नर्मदांचल गौ सेवा समिति,म.प्र.जन ...