Posts

Showing posts from August 30, 2023

डीएसएस मध्यप्रदेश का 66 वाँ रविवार मतलब सवा साल से पर्यावरण हितैषी युवा कर रहे पौधारोपण

Image
प्रदुषित हवा और मिट्टी से होती है कैंसर जैसे घातक रोग,पौधे ही जीवन का आधार है युवाओं ने शहपुरा चंदवाही मार्ग पर 5 छायादार करंज के पौधों का रोपण किया शहपुरा :- जलवायु परिवर्तन आज विकराल रूप धारण कर रही है,जिसके कारण आज गंभीर बीमारियां हो रही है।इंसान आज के बीमारियों को तो जान रहे है लेकिन बीमारी होने का मूल कारण नहीं समझ पा रहे है। गंभीर बीमारियाँ जैसे कि केंसर,चर्मरोग,सांस की समस्या, तनावपूर्ण जीवन एवं अन्य का बीमारी का जड़ जलवायु का दूषित होना है। जलवायु परिवर्तन और वातावरण प्रदूषण का मुख्य कारण कार्बन के कणों का पर्यावरण में मिलना है। आज इंसान अनेक प्रकार के वाहन,मशीन,कारखाने से चारों तरफ से कार्बन उत्पन्न कर रहा है जिसके कारण प्रदूषण लगातार बढ़ते जा रहा है। कार्बन को सोखने कार्बन को ग्रहण सिर्फ पौधे करते है। वैश्वीकरण के कारण लगातार पौधे की कटाई हो रही है जिसके कारण पौधे कार्बन को ग्रहण नहीं कर पा रहे है। जिसके कारण कार्बन जलवायु में मिल रहे है। प्रदूषण युक्त हवा हमारे अंदर जाकर हमारी कोशिकाओं को विकृत कर रही है जिसके कारण केंसर की बीमारी हो रही है। इसी प्रकार प्रदूषित हवा...