डीएसएस मध्यप्रदेश का 66 वाँ रविवार मतलब सवा साल से पर्यावरण हितैषी युवा कर रहे पौधारोपण

प्रदुषित हवा और मिट्टी से होती है कैंसर जैसे घातक रोग,पौधे ही जीवन का आधार है

युवाओं ने शहपुरा चंदवाही मार्ग पर 5 छायादार करंज के पौधों का रोपण किया

शहपुरा :-जलवायु परिवर्तन आज विकराल रूप धारण कर रही है,जिसके कारण आज गंभीर बीमारियां हो रही है।इंसान आज के बीमारियों को तो जान रहे है लेकिन बीमारी होने का मूल कारण नहीं समझ पा रहे है। गंभीर बीमारियाँ जैसे कि केंसर,चर्मरोग,सांस की समस्या, तनावपूर्ण जीवन एवं अन्य का बीमारी का जड़ जलवायु का दूषित होना है।

जलवायु परिवर्तन और वातावरण प्रदूषण का मुख्य कारण कार्बन के कणों का पर्यावरण में मिलना है। आज इंसान अनेक प्रकार के वाहन,मशीन,कारखाने से चारों तरफ से कार्बन उत्पन्न कर रहा है जिसके कारण प्रदूषण लगातार बढ़ते जा रहा है।

कार्बन को सोखने कार्बन को ग्रहण सिर्फ पौधे करते है। वैश्वीकरण के कारण लगातार पौधे की कटाई हो रही है जिसके कारण पौधे कार्बन को ग्रहण नहीं कर पा रहे है। जिसके कारण कार्बन जलवायु में मिल रहे है।

प्रदूषण युक्त हवा हमारे अंदर जाकर हमारी कोशिकाओं को विकृत कर रही है जिसके कारण केंसर की बीमारी हो रही है। इसी प्रकार प्रदूषित हवा इंसान के शरीर के अंदर जाकर अनेक विमारी पैदा कर रही है।

पौधों का महत्व जलवायु परिवर्तन के दौर में बहुत ही जरूरी हो गया है। आज पौधों की जरूरत अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया है क्योंकि पौधे ही लोगों को जीवन दान दे रहे हैं।

पौधों के महत्व को देखते हुए डिण्डौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र के युवा पिछले एक साल से शुभजीवन मिशन चला रहे हैं। इस मिशन के तहत जीवन के हर रविवार व शुभ दिनों में पौधारोपण,रक्तदान,विधिक जागरूकता सहित अनेक सामाजिक शुभ कार्य करते हैं। इसी मिशन के तहत युवाओं ने आज 66 वें रविवार को फलदार और छायादार पौधों का ग्राम शहपुरा -चंदवाही मार्ग पर सिलगी नदी किनारे रोपण किया। समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू व ग्राम के पटवारी सोहन लाल ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा व प्राणवायु की आवश्यकता को देखते हुए वे यह मुहिम चला रहे हैं। इसमें अनेक संगठन और लोग साथ आकर पौधारोपण कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिला मीडिया प्रमुख पत्रकार भीम शंकर साहू, आध्यात्मिक क्रांति प्रणेता सोहन साहू, धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, विनय कुमार साहू,महेश साहू, एम एस डब्लू की छात्रा, शिवकुमार साहू लाला भैया मौजूद रहे।
दिनांक:- 27/08/2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता