अदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बाजाग में लचर व्यवस्था है कृषि विभाग, रामभरोसे है विभाग, बीकेएस
डिण्डोरी:- भारतीय किसान संघ डिण्डोरी किसानों के हर मुश्किल में साथ देने बाली संघ है,जब संघ के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू को जानकारी लगी की विकासखंड बजाग के कृषि विकास अधिकारी किसानों को बीज का वितरण नही कर रहे है। किसानों ने बताया की बीज समाप्त हो गई है । इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए संघ के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल एवं जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल साहू, ग्राम प्रधान सुभाष कुर्चाम ने कृषि विभाग बजाग का दौरा किया तो देखा की यहाँ पर कार्यालय खुली हुई है पर अधिकारी नही है, वहीं सरकार के द्वारा दी गई मिनी किट (मसूर, चना) नहीं है , कुछ बीज रखी हुई है किन्तु कितना स्टाक है किसी को पता नहीं । जब संघ के जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार ने एसडीओ रामसहाय चंदेल से बात कर बीज की उपलब्धता की जानकारी चाही तो उनका कहना था उन्हे जानकारी नही है स्टाक पंजी देख कर बीज के बारे में बता सकेंगे । इस प्रकार से एक कृषि विकास अधिकारी को विभाग में आई बीज की जानकारी नही है । भारतीय किसान संघ ने पाँच माह पूर्व जिला कलेक्टर के साथ बैठक की थी जिसमें चर्चा हुई थी कि विभाग बीज की स्टाक व विक्रय दर की सू...