शहपुरा मेंहदवानी हाईवे किनारे युवाओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शहपुरा:- शहपुरा से मेहंदवानी हाईवे किनारे महाराजा पेट्रोल पंप के समीप युवाओं ने पौधा रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आज रविवार को धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(Dss Mp), तहसील विधिक सेवा समिति, भारतीय किसान संघ, मध्यप्रदेश पटवारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। यहां सभी ने मिलकर हाईवे किनारे फलदार,छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया साथ ही पौधों के संरक्षण किया एवं भविष्य में लगातार संरक्षण का संकल्प भी लिया। ज्ञात हो कि क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, विधिक सहायता, जैविक खेती, योग एवं ध्यान केम्प, शैक्षिक गतिविधि इत्यादि क्षेत्रों में पवित्र उद्देश्य के तहत काम करने वाली सामाजिक समिति Dss Mp के युवाओं के द्वारा हर रविवार को स्वेच्छिक रूप से एवं विभिन्न संगठनों के साथ एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रहे हैं।एवं वृक्षारोपण की पहल करते हुए लगातार पौधारोपण करते आ रहे हैं। पौधे लगाते हुए वीडियो देखने के लिंक को क्लिक करें ...