Posts

Showing posts from March 5, 2023

ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं में विधिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Image
शहपुरा:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं नीना आशापुरे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डौरी के मार्गदर्शन में ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं में विधिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में जनपद पंचायत सभागार, जनपद पंचायत मेंहदवानी जिला डिण्डौरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड शहपुरा रविशंकर भलावी ने उपस्थित होकर घरेलू हिंसा, महिलाओं के अधिकार, एसिड अटैक, कारखाना अधिनियम, दहेज प्रताड़ना, शादी और तलाक. आदि विषयों पर बताते हुए महिलाओं के लिए विभिन्न कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही नालसा एप | डाउनलोड कर एप के माध्यम से विधिक सहायता एवं सलाह प्राप्त करने के हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनओं के पंपलेट प्रदान कर महिलाओं को लाभावित किया गया। इस अवसर पर ममता तिवारी सामाजिक कार्यकर...

डीएसएस मध्यप्रदेश पौधारोपण महाअभियान के 41वाँ रविवार में शामिल हुई महिला सरपंच ,महिला दिवस व लड़ली बहना योजना के दिन पौधारोपण किया गया

Image
डिंडोरी- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) के द्वारा पर्यावरण संरक्षण करने के लिए पौधारोपण महाअभियान चलाकर पौधारोपण और संरक्षण किया जाता है। पर्यावरण के महत्व को जनजन तक पहुचाने का कार्य कर रही है डीएसएस मध्यप्रदेश। पौधे है तो जीवन है, पौधों के कारण ही हमें ऊर्जायुक्त भोजन, स्वच्छ प्राणवायु, जरूरी लकड़ियां, शीतल छाया, सहित अनेकानेक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष चींजे मिलती है। जो हमारे जीवन को आनंदमय बनाने लिए ऊपयोगी है। ( पौधारोपण का विडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें ) आज का पौधारोपण कार्यक्रम सिलगी नदी के किनारे संजयनगर शहपुरा में किया गया जिसमें भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू,ग्राम पंचायत बस्तरा सरपंच सोनम मरावी, समाजसेवी कल्पना यादव, ग्राम पंचायत करौंदी जीआरएस मनीष साहू, शंकरलाल बरमैया, गन्नू बनवासी,दाऊ, डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार सहित नन्हे बालक की उपस्थिति रही है । दिनांक:- 05/03/2023