Posts

Showing posts from May 4, 2023

भारतीय किसान संघ डिण्डोरी ने आठ सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर सौपा ज्ञापन,विकासखंड शहपुरा में 132 केवी सब-स्टेशन स्थापित किया जाए

Image
विद्युत न होने से हजारों एकड़ जमीन असिंचित, कृषकों की आय कैसे होगी दोगुनी शहपुरा:- किसान बंधुओं को होने वाले विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने का कार्य भारतीय किसान संघ कर रही है। जिसमें बिजली, पानी, खाद, बीज जैसे समस्याएँ सामिल है । जिला डिण्डोरी में विद्युत की बडी समस्या है जिससे किसान ही नही बल्कि सम्पूर्ण समाज परेशान है । भारतीय किसान संघ डिण्डोरी ने किसानों की विद्युत समस्या के निराकरण के लिए कुछ चिंहित स्थानों का भ्रमण किया जिसमें पाया की वहाँ पर पानी उपलब्ध है किन्तु बिजली न होने से हजारों एकड़ जमीन असिंचित है जिसके कारण किसान बंधु फसलों को पानी नहीं दे पाते,नतीजा स्पष्ट है फसल कम होती है ऐसी स्थिति में किसानों की आए दोगूनी कैसी होगी भला ? इस विकट समस्या के निराकरण के लिए संघ ने 8 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर नायब तहसीलदार शहपुरा को ज्ञापन सौंपा जिसमें विकासखंड शहपुरा में 132 केवी सब स्टेशन स्थापित किया जाए वहीं  बिलगड़ा बांध के किनारे 50 पोल व ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है इसी प्रकार ग्राम कौआझि...