Posts

Showing posts from May 2, 2023

भारतीय किसान संघ व टीम डीएसएस के विशेष प्रतिनिधि सोहन साहू (पटवारी) ने जन्म दिवस में टीम के साथ किए पौधारोपण

Image
शहपुरा:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) समाज हित में अनेक कार्य कर रही है। मानव जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की बहुत जरूरत है। महामारी के काल में सभी ने ऑक्सीजन के महत्व को बहुत अच्छे से अनुभव किया है। पर्यावरण के महत्व को समझते हुए सरकार अनेक स्तर पर कार्य कर रही है वही अनेक सामाजिक संगठन भी अनेक प्रकार से कार्य कर रहे है।  इसी क्रम में समिति डीएसएस मध्यप्रदेश पौधारोपण महाअभियान चलाकर पौधारोपण कर रही है और उसका प्रचार-प्रसार कर रही है जिससे आमजन भी अपने स्तर से पर्यावरण के अमूल्य महत्व के प्रति जागरूक हो सके। भारतीय किसान संघ व टीम डीएसएस के विशेष प्रतिनिधि सोहन साहू (पटवारी) ने जन्म दिवस में टीम के साथ ग्राम करौंदी में पौधारोपण किए इस बीच भारतीय किसान संघ जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू , जीआरएस मनीष कुमार साहू उपस्थित रहे है । शहपुरा- 02/05/ 2023

भारतीय किसान संघ डिण्डोरी के दखल के बाद ग्राम मोहराखुर्द में लगा ट्रांसफार्मर, ग्राम मोहराखुर्द में तीन वर्ष से बंद था ट्रांसफार्मर

Image
शहपुरा:- किसान बंधुओं को होने वाले  विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने का कार्य भारतीय किसान संघ कर रही है। इसी तर्ज में भारतीय किसान संघ डिण्डोरी किसानों के बिजली, पानी, खाद,बीज जैसे समस्याओं के निराकरण करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू सहित प्रतिनिधि विकासखंड शहपुरा अंतर्गत ग्राम मोहराखुर्द पहुंचकर किसानों के साथ चर्चा किए तब जानकारी लगी की किसानों को समय में नहर से पानी नही मिलता जिससे फसल की पैदावार कम होती है , ऐसे ही ग्राम में 3 वर्षो से ट्रांसफार्मर तो लगा है पर बिजली की तार नही लगी है जिससे किसान बंधुओ का मोटरपंप नही चल पाता जिससे फसल की सिचाई नही हो पाती है साथ ही गांव में एक फेस बिजली है जिसके कारण गांव में लाईट डिम रहती है इस प्रकार भारतीय किसान संघ ने समस्याओं को  सुना और निराकरण करने का आश्वासन दिया । किसानों के समस्याओं के सुनने के बाद जिला विद्युत विभाग के एसी श्रीवास्तव से चर्चा किए तब उन्होने एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया जिस पर आज ग्राम मोहराखुर्द मे...