Posts

Showing posts from June 13, 2024

किसानों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करें सरकार, भारतीय किसान संघ तहसील शहपुुरा ने कलेक्टर के नाम पर सौंपा ज्ञापन

Image
शहपुरा:- भारतीय किसान संघ तहसील शहपुरा ने किसानों के मूलभूत समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम पर तहसीलदार शहपुरा को ज्ञापन सौंपा जिसमें तहसील शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजौरी माल, मोहरा खुर्द, चरगांव माल, गुतली माल, धनगांव माल, चाटी माल, काड़ीगढ़हरी माल इन गांव के किसानों को खाद बीज के लिये बरगांव जाना पड़ता है जिससे किसानों का भाडा ज्यादा लगता और समय भी लगता है इन गांव के किसानों के लिए शहपुरा में जोड़ा जाये जिससे उनकी भाड़ा व समय की बचत हो सके ।  तहशील शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चरगांव माल, मोहरा खुर्द, बिजौरी माल जैसे अन्य गांव कैनाल (नहर) की टूट-फूट का कार्य पूर्ण किया जाये जिससे किसानों की समस्या न हो और पानी असानी से खेतों तक मिल सके साथ ही ग्राम पंचायत बिजौरी माल में नज-जल योजना बंद पड़ी है इसे शीघ्र चालू किया जाये अगर चालू नही हो पाती तो पंचायत के द्वारा टैंकर से पानी पहुंचाया जाये। ग्राम चरगांव माल अंतर्गत चूका टोला में विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर लगाई है जो 2 वर्ष से बंद पड़ी है उसे शीघ्र चालू किया जाये।  ग्राम बिजौरी माल अंतर्गत वर्षात का पान...