किसान नेताओं ने किया पौधारोपण, डीएसएस मध्यप्रदेश पौधारोपण महाअभियान का 46 वाँ रविवार में सामिल हुए किसान नेता
शहपुरा:- पौधे जीवन को अनेक प्रकार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करते है। पौधों के कारण हमें एक तरफ़ अनेक प्रकार की वस्तुएं प्राप्त होती है जो जीवन के बाहरी दुनिया के लिए ऊपयोगी है। वही दूसरी ओर पौधों के कारण हवा, छाया हरियाली सुंदर सुंदर फूल जीवन को आनंद प्रदान करते है। धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति पौधे की महत्ता को ध्यान में रखकर अपने स्तर से पौधारोपण कर रही है और जनमानस तक पौधे और प्रकृति के प्रेम को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के द्वारा करौंदी में पौधारोपण महाअभियान के 46 वाँ रविवार पौधारोपण किया गया जिसमें भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, तहसील अध्यक्ष डिण्डोरी एडवोकेट हर्ष गुप्ता,शिक्षक विवेक कुमार साहू ,जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू उपस्थित रहे। शहपुरा- 09 अप्रैल 2023