भारतीय किसान संघ,बीजेपी जिला संयोजकऔर एमबीबीएस डॉक्टर,डीएसएस मध्यप्रदेश के पौधारोपण महाअभियान 36वाँ रविवार में हुए शामिल
भारतीय किसान संघ,बीजेपी जिला संयोजकऔर एमबीबीएस डॉक्टर,डीएसएस मध्यप्रदेश के पौधारोपण महाअभियान 36वाँ रविवार में हुए शामिल किसान नेताओं ने जीवन की सुरक्षा के लिए किसान बंधुओ से पर्यावरण संरक्षण करने का अपील किया डिंडोरी:- पौधारोपण और संरक्षण जीवन का बहुत ही अमूल्य कार्य है। पर्यावरण संरक्षण से सीधे सीधे अनेक लोंगो की ज़िंदगी बचाता है साथ ही अनेक लोंगो को बीमारियों से मुक्त करती है। हम पर्यावरण से अनेक चींजे ले रहे हैं और बहुत कम योगदान कर रहे हैं इसलिए आज पर्यावरण अंसतुलित हो गया है। पर्यावरण की महत्ता को देखते हुए सामाजिक क्षेत्र में विगत 30 वर्षों (1997 ) से संचालित रजिस्टर्ड समिति धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस मध्यप्रदेश) पौधारोपण महाअभियान चलाकर पौधारोपण कर रही है और पौधों का संरक्षण कर रही है साथ ही आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। समिति के इस पुण्य मुहिम में अनेक सामाजिक संगठन, राजनैतिक दल,आमजन,माननीय न्यायधीश,आईएएस अधिकारी,एमबीबीएस डॉक्टर जुड़कर पौधारोपण कार्य कर चुके हैं। पौधारोपण महाअभियान 36 वाँ रवि...