Posts

Showing posts from December 5, 2022

धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति ने पटवारी सोहन साहू को अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया

Image
डिंडौरी- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस मध्यप्रदेश) ने पटवारी सोहन साहू को म.प्र.पटवारी संघ शहपुरा के अध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह आयोजित कर तिलक वंदन कर एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया है। डीएसएस मध्यप्रदेश वर्ष 1997 से संचालित रजिस्टर्ड संस्था है जो लगातार समाज के विकास के लिए विभिन्न आयामों में काम कर रही है। समिति के जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू क्षेत्र में जिला सहित प्रदेश में जैविक खेती में परचम लहरा रहे हैं,वही दूरी ओर समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू समाज की विभिन्न गतिविधियों को लगातार आंगे बढ़ाने का कार्य करके आज क्षेत्र में सुप्रसिध्द अधिवक्ता बन चुके हैं। समिति क्षेत्र में कानूनी जागरूकता के लिए विधिक सहायता शिविर, इंसान के जीवन को बेहतर बनाने के लिए योग ध्यान शिविर,कैरियर मार्गदर्शन केम्प,जैविक कृषि कार्यशाला, सहित अनेक आयोजन कर रही है,जो समाज हित मे उपयोगी एवं बहुमूल्य है। डीएसएस मध्यप्रदेश पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण महाअभियान चलाकर पौधारोपण और संरक्षण कर रही है,समिति लगातर 28 रविवार से पौधारोपण का पावन कार्य ...

धान उपार्जन केंद्र शहपुरा का भारतीय किसान संघ ने निरिक्षण कर जायजा लिया

Image
शहपुरा:- इन दिनों किसान अपने धान की फसल बेचने के निर्धारित उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर फसल विक्रय कर रहे है, आज भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने अपनी टीम के साथ धान उपार्जन केंद्र शहपुरा पहुंचकर केंद्र का निरीक्षण किए,जिसमें पाया की किसानों के उचित बैठक एवं पानी की व्यवस्था है यहा पर पर्याप्त रूप से वाहन भी खडी हो सकती है। निरिक्षण के दौरान धान का तौल और माप को भी देखा गया जिसमें सही मात्रा में तौल किया जा रहा है । यहां पर एक समस्या सामने आई जो कि बारदाना की है बारदाना पुराने व फटे हुए है जिसके कारण अनाज की बर्बादी होने की सम्भावना है । भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल ने कहा की इस समस्या से  सरकार को अवगत करवाएगे जिससे उपार्जन केंद्रों में नए बारदाना उपलब्ध हो सके ।  निरिक्षण के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल, जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है । दिनांक:- 05/12/2022