अग्निअस्त्र फसलों में लगने वाले कीटों को नियंत्रित करने का जैविक उत्पाद, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू ने बनाया अग्निअस्त्र
शहपुरा:- जैविक खेती वर्तमान की मांग है जिसके लिए जन जागरूकता होनी चाहिए। जिला डिण्डोरी के जाने माने सुप्रसिद्ध जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू जिला डिण्डोरी से लेकर विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्ष खेती का प्रशिक्षण दे रहे है साथ ही स्वंय जैविक खेती के साथ जैविक उत्पाद भी बनाकर किसानों को उपलब्ध करवाते है । जैविक खेती को मिशन मूड में किसानों को प्रशिक्षण देने का कार्य बिहारी जी कर रहे है,वर्तमान समय खरीफ की चल रही है जिसमें ज्यादातर किसान धान के फसल लगाए है जिसमें कीटों का संक्रमण बढ रहा है जिसका रोकथाम किया जाना आवश्यक है नही तो फसल का उत्पादन कम होगा, इसलिए कीटों के रोकथाम के लिए जैविक विधि से निर्मित उत्पाद अग्निअस्त्र का उपयोग किसान फसलों में करेगें तो शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त होगा । बिहारी जी अग्निअस्त्र का प्रायोगिक निर्माण कर रहे तथा किसानों को इसकी जानकारी भी देते है । फसलों को जैविक तरीका से बने उत्पाद अग्नि अस्त्र वही कम खर्चीली व आसान तरीका से किसान घर पर ही बनाकर फसलों को बाहरी कीटों के नुकसान से बचा सकते है और जिसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। वर्तमान समय म...