युवाओं का प्राकृति के प्रति अद्भुत प्रेम, हर शुभ अवसर में करते है पौधारोपण
शहपुरा:- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्राकृति प्रेमी युवाओं ने किया पौधारोपण। ज्ञात हो की युवाओ ने पौधारोपण महाअभियान चलाकर लगातार पौधारोपण का कार्यक्रम चला रहे है । डीएसएस मध्यप्रदेश के युवाओं के द्वारा ग्राम बरगांव के उत्कृष्ट काशी धर्मशाला पहुंचकर महाशिवरात्रि के पावन पर अशोक के पेड़,शमी, बेल, गुलाब के पौधों का रोपण किए । आज इस पौधारोपण महाअभियान के कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया की युवा हर रविवार को जगह-जगह पौधारोपण करते हैं और लोगों को जागरुक भी करते हैं एवं आज उत्कृष्ट काशी धर्मशाला में उत्कृष्ट काशी धर्मशाला के अध्यक्ष अखिलेश साहू,मनीराम साहू एडवोकेट निर्मल साहू, टीचर विवेक साहू,पटवारी दीपक साहू, सामाजिक कार्यकर्ता विजय साहू, शारदा नामदेव उद्यानकी विभाग करौंदी के माली बलजीत सिंह ठाकुर एवं ग्रामीणबासीयों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दिनांक:- 26/02/2025