Posts

Showing posts from February 1, 2018

जीत किसकी जश्न किसका शहपुरा विधानसभा 2018 में होगा किसका

निर्मल कुमार साहू(एड.) B.A.LL.B. LL.M. M.A.(Pol. Science) शहपुरा:- कुछ महीने पूर्व ही शहपुरा नगर में नगरीय निकाय एवं छात्रसंघ का चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस पार्टी ने अपना दम-ख़म तो साबित किया है कि 15 वर्षों से जिस राज्य में BJP की सरकार काबिज है वहाँ से अपनी नगरीय अध्यक्ष ले आना अपने आप में ही महान कहा जा सकता है,सत्तारूड पार्टी के हार की  बजह चाहे कुछ भी । लेकिन 26/01/2018 की घटना लोगों को भाया नहीं , जिसमें नगरीय अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष दोनों राजनीती के चक्कर में  मानों राष्ट्रीय दिवस को भूल ही गए हो ऐसे लग रहा था। कुछ तो ये कयास लगाने लगे थे की अभी अभी नगरीय सत्ता में आई पार्टी अपना दम तो नहीं दिखाने लगी और अपने कर्तव्यों को भूलने के तरीके तो नहीं है । यदि इस तरह के विवादों, जीत का जश्न एवं अन्य कार्यो में लगी रहेगी तो निश्चित ही विधानसभा चुनाव में थोड़ी दिक्कत होगी । वही BJP अभी से तैयारी नहीं करती तो शहपुरा विधानसभा तो उनके हाथों से चला जाएगा ।

हाई कोर्ट ने सरकार को संतान पालन अवकाश देने का दिया आदेश

शहपुरा:-लखनादौन की  शुष्मा शर्मा जो की  पेशे से महिला शिक्षिका हैं  जिन्होंने  संतान पालन हेतु अवकाश चाहा था किन्तु सरकार द्वारा यह बोलते हुए उनकी अर्जी नामंजूर कर दी कि महिला शिक्षिका को संतान पालन हेतु अवकाश की पात्रता नहीं है जिसमें सरकार द्वारा एक प्रपत्र 06.08.17 को जारी किया गया जिसमें उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया, इस आदेश से व्यथित होकर न्यायलय में याचिका दायर की गई जिसमें पैरवी आशीष कुमार मिश्रा अधिवक्ता ने की, न्यायालाय द्वारा सरकार को फटकार लगाई गई जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल एक्शन लेते हुए 22.01.18 को एक प्रपत्र जारी कर सभी महिला कर्मियों को संतान पालन हेतु अवकाश की पात्रता का प्रावधान दिया।