Posts

Showing posts from August 12, 2022

भारतीय किसान संघ तहसील डिण्डोरी के ग्राम समिति का गठन तहसील अध्यक्ष अधिवक्ता हर्ष गुप्ता के नेतृत्व में हुआ

Image
  डिण्डोरी:- भारतीय किसान संघ तहसील डिण्डोरी के ग्राम इकाई का पांच ग्रामों में गठन किया गया जिसमें ग्राम चटुआ हर्रा,कुड़ा,गीधा,खरगहना में किसानों की सहमति से ग्राम अध्यक्ष एवं मंत्री सहित सदस्यों को संघ का दायित्व दिया गया इस बीच भारतीय किसान संघ डिंडोरी तहसील अध्यक्ष अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने किसानों को संघ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया कि भारतीय किसान संघ किसानों का किसानों के लिए किसानों द्वारा चलाए जाने वाला गैर राजनीतिक राष्ट्रव्यापी राष्ट्रवादी संघठन है जो समय-समय पर संपूर्ण ग्रामीण समाज को जागृत कर अपने अधिकारों के प्रति सजग करता है, क्योंकि हमारा देश गावं मे बसता है व कृषि प्रधान देश है। खेती किसानी व ग्रामीण समाज देश के मूल आधार है इसके बिना भारत के विकास की कल्पना व्यर्थ है क्योंकि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य नही मिलने के कारण किसानी घाटे का सौदा सिध्द हो रही है,और किसान कि हालत वद् से बदत्तर होती जा रही है जिसके कारण युवाओं का किसानी से मोह भंग हो रहा है,और देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है जिसके कारण लेवर आधारित खेती करना किसानो की मजब...

टीम डीएसएस ने किया पौधारोपण

Image
शहपुरा :- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस) पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के दिशा में लगातार कार्य कर रही है साथ  ही लोंगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करने का कार्य समिति कर रही है, पौधारोपण महाअभियान इस थीम को लेकर समिति के सदस्य कार्य कर रहे है ।         आज कजलिया के इस पावन अवसर पर टीम डीएसएस ने आम का पौधारोपण किया इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ डिण्डोरी जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू , टीम डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, युवा प्राभारी टेकचन्द साहू, सदस्य महेश आदि लोग उपस्थित रहे है । दिनांक:- 12/08/2022