भारतीय किसान संघ तहसील डिण्डोरी के ग्राम समिति का गठन तहसील अध्यक्ष अधिवक्ता हर्ष गुप्ता के नेतृत्व में हुआ

 डिण्डोरी:- भारतीय किसान संघ तहसील डिण्डोरी के ग्राम इकाई का पांच ग्रामों में गठन किया गया जिसमें ग्राम चटुआ हर्रा,कुड़ा,गीधा,खरगहना में किसानों की सहमति से ग्राम अध्यक्ष एवं मंत्री सहित सदस्यों को संघ का दायित्व दिया गया इस बीच भारतीय किसान संघ डिंडोरी तहसील अध्यक्ष अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने किसानों को संघ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया कि भारतीय किसान संघ किसानों का किसानों के लिए किसानों द्वारा चलाए जाने वाला गैर राजनीतिक राष्ट्रव्यापी राष्ट्रवादी संघठन है जो समय-समय पर संपूर्ण ग्रामीण समाज को जागृत कर अपने अधिकारों के प्रति सजग करता है, क्योंकि हमारा देश गावं मे बसता है व कृषि प्रधान देश है। खेती किसानी व ग्रामीण समाज देश के मूल आधार है इसके बिना भारत के विकास की कल्पना व्यर्थ है क्योंकि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य नही मिलने के कारण किसानी घाटे का सौदा सिध्द हो रही है,और किसान कि हालत वद् से बदत्तर होती जा रही है जिसके कारण युवाओं का किसानी से मोह भंग हो रहा है,और देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है जिसके कारण लेवर आधारित खेती करना किसानो की मजबूरी हो रही है।
डीजल,खाद,बीज एवं कृषि उपकरणों की बढ़ती कीमतों के कारण खेती मे लागत अधिक बढ़ रही है और किसान को अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य के नीचे बेचना पड़ रहा है,इसीलिए भारतीय किसान संघ की मान्यता है किसानों को लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए जो उसका मौलिक अधिकार है। 
गठित ग्राम समिति ग्राम चटुआ से अध्यक्ष चंदन सिंह मंत्री रमेश सिंह, ग्राम हर्रा से अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश,मंत्री बाबूलाल,ग्राम कूड़ा से अध्यक्ष संदेश दुवे,मंत्री दयाल सिंह,ग्राम गीधा से अध्यक्ष तीरथ सिंह,मंत्री हरेकृष्ण ठाकुर,इसी प्रकार ग्राम खरगहना से अध्यक्ष संतोष राजपूत,मंत्री बब्लू राजपूत सहित ग्राम सदस्यों को दायित्व प्रदान किया गया ।
साथ ही भारतीय किसान संघ के दो दिवसीय 20,21 अगस्त को आयोजित होने वाला अभ्यास वर्ग के बारे में जानकारी दिया गया। संघ के गठन कार्यक्रम में तहसील डिंडोरी कार्यालय मंत्री कल्याण सिंह की उपस्थिति रही।
दिनांक:- 12 अगस्त 2022

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता