Posts

Showing posts from May 20, 2023

भारतीय किसान संघ ने पानी-पानी को मोहताज 21 ग्राम के किसानों के साथ की विशाल बैठक

Image
शहपुरा:- सरकार एक तरफ आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रही है और दूसरी तरफ डिंडौरी जिला के अनेक ग्राम आज भी मूलभूत सुविधा पीने का पानी के लिए दर-दर भटक रहे है और शासन-प्रशासन कुम्भकर्णीय नींद में सोई हुई है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी जिला डिण्डोरी के विकासखंड शहपुरा के नजदीकी 21 ग्राम पानी-विहीन है, यहाँ के किसान व ग्रामीण पानी-पीने के लिए कई किलोमीटर दूर तक पैदल चलकर,रातभर जागकर पानी भरने का काम करते है । जैसे ही इस समस्या की जानकारी भारतीय किसान संघ डिण्डोरी को लगी है तत्काल संघ एक्सन में आकर ग्रामीणों से मुलाकात करने के लिए गांव पहुंचकर किसानों के साथ रणनीति बनाई।  ज्ञात हो की किसान बंधुओं के मसीहा के रूप में उभरता भारतीय किसान संघ डिण्डोरी जोकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों की समस्याएँ सुनते है और फिर उसके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करती है यहाँ तक की समस्या के निराकरण के लिए तत्काल सम्बंधित अधिकारी से बात करते है नतीजा स्पष्ट है कि भारतीय किसान संघ के आवाज उठाने पर अधिकांश समस्याओं का निराकरण हुआ है । आज भारतीय किसान संघ डिण्डोरी ने ग्राम बडझर में महुआ के पेड़...