Posts

Showing posts from February 17, 2023

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त के संगठन मंत्री ने किया अमृता न्यूट्री बेकरी गुरैया का विजिट

Image
बहुमूल्य कोदो-कुटकी-महुआ से बनाये जा रहे लाभदायक उत्पाद पापड़ी,बिस्किट सहित अनेक उत्पाद की ली जानकारी डिंडोरी- आदिवासी जिला डिंडोरी अपने देशी और बेशकीमती उत्पाद कोदो कुटकी के लिए जाने जाना लगा है। आज क्षेत्र में अनेक संगठन है जो कोदो कुटकी महुआ के उत्पाद बनाकर लोंगो के जीवन को सेहतमंद बना रहे है। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त के संगठन मंत्री भरत भाई पटेल ने डिंडोरी प्रवास के दौरान शुक्रवार को तेजस्वनी जाग्रति महिला संघ शहपुरा द्वारा संचालित अमृता न्यूट्री बेकरी गुरैया का विजिट कर किसान बहनों के द्वारा किये जा रहे अमूल्य कार्य को देखा और उत्पादों की जानकारी लेते हुए किसान बहनों को प्रोत्साहित किया। भारतीय किसान संघ के द्वारा बहनों को लगातार सहयोग करने को कहा। शहपुरा 17.02.2023

भारतीय किसान संघ के प्रांतीय और क्षेत्रीय किसान नेताओं ने किया पौधारोपण ,जीवन को निरोग और आनंदमय बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया

Image
डिंडोरी-  भारतीय किसान संघ डिंडौरी किसानों की समस्या के साथ साथ पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पौधारोपण का कार्य निरन्तर कर रही है। वर्तमान समय में आमजन भी अनेक बीमारियों से ग्रस्त है। अधिकतर बीमारियों का कारण पर्यावरण का असंतुलन है। पर्यावरण असंतुलित होने से स्वास की बीमारी,केंसर,मानसिक तनाव,पेट की बीमारी सहित अनेक गम्भीर से गम्भीर बीमारी हो रही है।  पर्यावरण संरक्षण करने के लिए सद्गुरु जग्गी वासुदेव सहित विश्व स्तर पर अनेक संघ मुखर होकर कार्य पर्यावरण संरक्षण कर रही है,इनमें से एक संगठन भारतीय किसान संघ भी है जो लगातार पौधारोपण करती है, सभी में पर्यावरण के प्रति जनजागृति लाने का कार्य कर रही है। आज का पौधारोपण माँ शारदा गौशाला करौंदी के समीप किया गया जिसमें भारतीय किसान संघ के किसान नेता महाकौसल प्रांत के संगठन मंत्री भरत भाई पटेल, जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू,   जिला मंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,जिला संयोजक सोहन साहू उपस्थित रहे। दिनांक:-17/02/2023