भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त के संगठन मंत्री ने किया अमृता न्यूट्री बेकरी गुरैया का विजिट

बहुमूल्य कोदो-कुटकी-महुआ से बनाये जा रहे लाभदायक उत्पाद पापड़ी,बिस्किट सहित अनेक उत्पाद की ली जानकारी

डिंडोरी- आदिवासी जिला डिंडोरी अपने देशी और बेशकीमती उत्पाद कोदो कुटकी के लिए जाने जाना लगा है। आज क्षेत्र में अनेक संगठन है जो कोदो कुटकी महुआ के उत्पाद बनाकर लोंगो के जीवन को सेहतमंद बना रहे है।

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त के संगठन मंत्री भरत भाई पटेल ने डिंडोरी प्रवास के दौरान शुक्रवार को तेजस्वनी जाग्रति महिला संघ शहपुरा द्वारा संचालित अमृता न्यूट्री बेकरी गुरैया का विजिट कर किसान बहनों के द्वारा किये जा रहे अमूल्य कार्य को देखा और उत्पादों की जानकारी लेते हुए किसान बहनों को प्रोत्साहित किया। भारतीय किसान संघ के द्वारा बहनों को लगातार सहयोग करने को कहा।

शहपुरा 17.02.2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता