भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल और कलेक्टर विकास मिश्रा के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई आयोजित
डिण्डोरी:- सोमवार को डिण्डौरी के कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और कलेक्टर विकास मिश्रा के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को 30 बिन्दुओं के माध्यम से पत्र सौंपते हुए चर्चा की। भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने बताया कि जिला डिण्डौरी के विद्युत विभाग में 35 के. व्ही. से 100 के. व्ही. एवं इससे अधिक पॉवर के ट्रांसफार्मर स्टॉक में रखा जावें, जिससे जिला डिण्डौरी अन्तर्गत किसी भी ग्राम में ट्रांसफार्मर हो जाने पर तत्काल ट्रांसफार्मर 24 घण्टे के अन्दर बदला जा सके। वर्तमान स्थिति में जिला डिण्डौरी अन्तर्गत ग्रामों में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की दशा में विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय शहडोल से ट्रांसफार्मर लाई जाती है जिसके कारण ग्रामों में एक सप्ताह तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सकता जिसके कारण किसानों व ग्रामीणों को अंधेले में निवास व सिंचाई करने में परेशानी होती है। विद्युत विभाग अन्तर्गत संचालित RRRDS योजना अन्तर्गत कम वोल्टेज वाल...