भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल और कलेक्टर विकास मिश्रा के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई आयोजित
डिण्डोरी:- सोमवार को डिण्डौरी के कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और कलेक्टर विकास मिश्रा के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को 30 बिन्दुओं के माध्यम से पत्र सौंपते हुए चर्चा की।
भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने बताया कि जिला डिण्डौरी के विद्युत विभाग में 35 के. व्ही. से 100 के. व्ही. एवं इससे अधिक पॉवर के ट्रांसफार्मर स्टॉक में रखा जावें, जिससे जिला डिण्डौरी अन्तर्गत किसी भी ग्राम में ट्रांसफार्मर हो जाने पर तत्काल ट्रांसफार्मर 24 घण्टे के अन्दर बदला जा सके। वर्तमान स्थिति में जिला डिण्डौरी अन्तर्गत ग्रामों में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की दशा में विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय शहडोल से ट्रांसफार्मर लाई जाती है जिसके कारण ग्रामों में एक सप्ताह तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सकता जिसके कारण किसानों व ग्रामीणों को अंधेले में निवास व सिंचाई करने में परेशानी होती है। विद्युत विभाग अन्तर्गत संचालित RRRDS योजना अन्तर्गत कम वोल्टेज वाले ट्रांसफार्मर को उपयोगिता के हिसाब से अधिक वोल्टेज वाला ट्रांसफार्मर लगाने का प्रावधान है। जिसके तहत डिण्डौरी जिले में सर्वे किया जाकर चयनित ट्रांसफार्मर तत्काल बदला जावे। जिसकी एक प्रति सूचना के रूप में सूची भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी को प्रदान किया जायें। विकास खण्ड शहपुरा के ग्राम पंचायत देवगांव माल अन्तर्गत ग्राम मिलौड़ी में 700 की आबादी है जहां पर किसान ग्रामीण एवं विद्यार्थी रहते हैं किन्तु ग्राम में एक फेस कनेक्शन लगा है जिसके कारण ग्राम में लो वोल्टेज हमेशा बनी रहती है जिससे ग्रामीण, किसान व विद्यार्थियों का विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में ग्राम मिलौड़ी में 3 फेस कनेक्शन उपलब्ध करवाई जावें । विकास खण्ड शहपुरा अन्तर्गत ग्राम बिजौरी में सिचिंत कृषि भूमि हैं जहां पर दो फेस कनेक्शन होने के कारण पर्याप्त बिजली न मिल पाने के कारण ग्रामवासी व किसान परेशान है जहां पर 3 फेस कनेक्शन किया जावें ताकि ग्रामवासियों एवं किसानों को पर्याप्त बिजली मिल सकें। विकास खण्ड शहपुरा के ग्राम कछारी माल के मेल्दा टोला में 8-10 परिवार निवासरत् है जिन्हें बिजली कनेक्शन दी जाये।
जिला डिण्डौरी अन्तर्गत जल संसाधन विभाग के तहत् निर्मित समस्त छोटे बड़े समस्त बांधों की सूची एवं सिंचाई क्षेत्र का मानचित्र भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी को प्रदान किया जावे, ताकि नहरों की गुणवत्ता युक्त व गुणवत्ताहीन की जानकारी प्राप्त हो सके। विकास खण्ड शहपुरा अन्तर्गत ग्राम शक्तिभगदू बांध में 02 वर्षो से गेट खराब है जिससे लगातार बांध का पानी बारह मास बहता रहता है जिस कारण से किसानों को सिंचाई हेतु बांध में पानी न रूकने के कारण किसानों को पानी प्राप्त नही हो पाने से कृषि कार्य प्रभावित रहता है। बांध से निकली नहरें टूटी फूटी पड़ी है जिसका पाईपलाईन डालकर मरम्मतीकरण करवाई जायें। विकास खण्ड शहपुरा अन्तर्गत ग्राम बिजौरी में निर्मित नहर टूटी फूटी होने के कारण किसानों के खेत दलदल हो जाता है एवं नहर को मानचित्र के अनुसार अंतिम छोर तक नहीं बनवाया गया है जिससे किसान रबी की फसल नही ले पाते। ऐसी स्थिति में नहरों का मरम्मतीकरण करवाया जाये। विकास खण्ड शहपुरा के बिलगढ़ा बांध में हार्न ( सायरन) की व्यवस्था की जावें जिससे बांध से पानी छोड़ते समय हार्न बजाई जावें जिससे जन-धन की हानि से बचा जा सके।
विकास खण्ड अमरपुर अन्तर्गत निर्मित भैंसवाही बांध की मरम्मतीकरण एवं मानचित्र के अनुसार नहरों का निर्माण करवाई जावें । विकास खण्ड शहपुरा अन्तर्गत कछारी माल बांध अन्तर्गत निर्मित नहर टूटी फूटी होने के कारण किसानों के खेत दलदल हो जाता है एवं नहर को मानचित्र के अनुसार अंतिम छोर तक नहीं बनवाया गया है जिससे किसान रबी की फसल नही ले पाते।ऐसी स्थिति में नहरों की मरम्मतीकरण एवं मानचित्र के अनुसार नहरों का निर्माण करवाई जायें। विकास खण्ड शहपुरा अन्तर्गत ग्राम कछारी माल में जलाशय की स्वीकृति 1992 में हुई थी जिससे 1000 एकड़ भूमि में सिंचाई हेतु प्रस्तावित कर मानचित्र तैयार किया गया है। परन्तु आज तक जलाशय का कार्य अधूरा है तथा नहर चालू न होने से किसान आज भी सिंचाई से वंचित है। जिला डिण्डौरी अन्तर्गत मुड़की बांध ( अझवार) नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध नही होने से नहर की मरम्मतीकरण कराया जावें।
विकास खण्ड बजाग अन्तर्गत चकरार नदी में निर्मित बांध की पानी ग्राम आमाडोंगरी तक सप्लाई की गई है जिसे मरम्मतीकरण करवाकर व्यवस्थित तरीके से पानी सप्लाई करवाई जायें।जिला डिण्डौरी अन्तर्गत पी०एच०ई० विभाग द्वारा नल जल योजनांतर्गत निर्मित पानी टंकी एवं पाईपलाईन के माध्यम से जिस ग्रामों में पेयजल उपलब्ध करवाई जा रही है। उसकी एक सूची भारतीय किसान संघ को दिलवाई जावें। विकास खण्ड शहपुरा के ग्राम पंचायत ढोढ़ा एवं पोषक ग्राम ढोढ़ा टोला एवं ग्राम बिजौरी, ग्राम मिलौड़ी, ग्राम बस्तरा माल में नल जल योजनांतर्गत निर्मित पानी टंकी एवं सप्लाई लाईन दुरूस्त न होने के कारण ग्रामीणों को पानी मिल नही पा रही है । जिससे ग्रामीणजन कुए (झिरिया) से फ्लोराईड युक्त पानी पीने में मजबूर है जिसके कारण लोग अस्वस्थ रहते है।
जिला डिण्डौरी अन्तर्गत संचालित कृषि विभाग के द्वारा विगत वर्ष वितरित गेंहू के बीज में किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाना था किन्तु आज दिनाँक तक किसानों के खातों में राशि प्राप्त नही हुई है शीघ्र अनुदान की राशि किसानों को दिलाई जायें। जिला डिण्डौरी अन्तर्गत कृषि विभाग में किसानों को वितरण हेतु जो बीज आई है। उसकी रेत लिस्ट एवं समस्त बीजों का अनुदान राशि किसानों को कितनी मिलनी है ।स्पष्ट उल्लेख कर नोटिस बोर्ड में चस्पा रहे। मध्यप्रदेश राज्य सरकार उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं किसान हितग्राही को उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्रियों की सूची भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी को उपलब्ध कराई जावें। जिला डिण्डौरी में विभाग द्वारा कितने पौधे विकास खण्डों को सार्वजनिक एवं हितग्राही, किसान को वितरण किये जाने का लक्ष्य है सभी विकास खण्डों की जानकारी भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी को उपलब्ध कराई जायें।
जिला डिण्डौरी अन्तर्गत भारतीय किसान संघ गांव गांव भ्रमण कर किसानों को कृषि - कार्य में बढ़ावा दिये जाने का मार्गदर्शन एवं बीच बीच में संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्रदान करता है जिस कारण से भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी को प्रत्येक विकास खण्डों के किसानों हेतु 500-500 पौधेरोपण हेतु प्रदान किया जावें। सामान्य वन मण्डल डिण्डौरी अन्तर्गत वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं ग्राम वन समितियों के माध्यम से ग्रामीणों, मजदूरों एवं ग्रामवासियों को शासन द्वारा लाभ पंहुचाने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में काष्ठ लाभांश राशि वितरण किये जाने में हुई भ्रष्टाचार की जॉच कर लाभार्थियों को उनका हक दिलवाया जावें। वन परिक्षेत्र कार्यालय शहपुरा से कंडिका क्रं० 19 में वर्णित काष्ठ लाभांश की जानकारी संगठन के जिलामंत्री के द्वारा सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत् दस्तावेज चाही गई थी किन्तु समय सीमा बीत जाने के बाद भी जानकारी प्रदान नहीं की गई है। जिसे तत्काल दिलवाई जायें। विकास खण्ड शहपुरा अन्तर्गत ग्राम मिलौड़ी में 06 वर्ष पूर्व स्टाप डेम का निर्माण करवाया गया था किन्तु आज दिनाँक तक डेम में लेंटर नही है जिसके कारण मवेशी व आमजन को आने जाने में परेसानी होती है तथा कई अप्रिय घटनाएं भी घटित हो चुकी है इसलिये स्टाप डेम में लेंटर करवाई जायें। विकास खण्ड शहपुरा अन्तर्गत ग्राम मिलौड़ी को ग्राम मानिकपुर को जोड़ने वाली साकुल नदी में पुल का निर्माण करवाई जायें जिससे ग्राम मिलौड़ी के ग्रामीणजन ग्राम मिलौड़ी से 1 कि.मी. मानिकपुर मुख्य बाजार तथा विद्यालय तय कर आसानी से पंहुच जायेगें जिससे विद्यार्थी को भी सुविधा होगी। वर्तमान में ग्राम मिलौड़ी के ग्रामीणजन मानिकपुर मुख्य बाजार एवं विद्यालय पहुंचने के लिये 7 कि.मी तय करके पहुंचते है। जिला डिण्डौरी अन्तर्गत मतस्य विभाग द्वारा किसानों, हितग्राहियों को दी जाने वाली मछली बीज के साथ मछलियों के भोजन सहित अनुदान दिया जावें जिससे किसान को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जिला डिण्डौरी अन्तर्गत पशु पालन विभाग से शासन की योजनांतर्गत किसानों एवं ग्रामीणों को लाभ दी जाने वाली योजनाओं की सूची उपलब्ध किया जावे जिला डिण्डौरी अन्तर्गत मोहतरा से गनवाही से मुड़की तक प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण किया जावें । ग्राम पंचायत गनवाही से मुड़की के बीच मुड़की बांध से जाने वाली सड़क का निर्माण लगभग 5-6 वर्ष पूर्ण निर्माण किया गया था सड़क की मरम्मत न होने से आमजनों को परेसानी होती है तथा वाहनों की गति अवरोध हो गया है जिससे सड़क का मरम्मतीकरण करवाया जायें। विकास खण्ड समनापुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत छांटा में सार्वजनिक एवं हितग्राही मूलक निर्माण खेत तालाब, मेंढ़ बंधान, वृक्षारोपण, पशु शेड आदि निर्माण कार्यों में उपयंत्री, सहायक यंत्री द्वारा तकनीकि स्वीकृति प्रदान में लापरवाही करने से किसानों, मजदूरों को शासन का लाभ समय पर नही मिल पाने से पलायन हो रहा है।
इन समस्त किसानों की समस्याओ को जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने बिन्दुवार सुने तथा संबंधित अधिकारी से समस्या का कारण जाने कि कब तक ये समस्याओ का निराकरण हो जायेगा इस प्रकार अधिकारीयों को समस्या का निराकरण के लिए समय सीमा दिए।
इस समन्वय बैठक में जिला कलेक्टर विकास मिश्रा, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष खमोद चंदेल, जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू सहित सभी सातों विकासखंड के अध्यक्ष, मंत्री व किसान बंधु तथा सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे है ।
दिनांक:- 31/07/2023
Comments