डीएसएस मध्यप्रदेश के पौधारोपण महाअभियान में सहभागी बना जन अभियान परिषद
शहपुरा :- समाज के विभिन्न आयामों में काम करने वाली संस्था डीएसएस वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए काम कर रही है। विगत छ:माह से अधिक समय से धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस) जिला डिण्डोरी के विभिन्न स्थानों में पौधारोपण का कार्य महाअभियान के रूप में कर रही है। पर्यावरण की महत्ता को समझते हुए इस पुण्य कार्य में जिला के कई संगठन जुड़कर अपनी सहभागिता दे रहे है । पौधारोपण महाअभियान के 29 वाँ रविवार में जन अभियान परिषद विकासखंड शहपुरा के ग्राम प्रस्फुटन समिति बिलगांव ने बिलगांव समशान घाट में पौधा रोपण किया । वही दूसरी ओर टीम डीएसएस के कुछ सदस्यों ने करौंदी हाई स्कूल के पास पौधारोपण किए । इस प्रकार आज विभिन्न स्थान में एक साथ पौधारोपण किया गया । आज के इस पौधारोपण महाअभियान के 29 वाँ रविवार में जैविक कृषि विशेषज्ञ व परामर्शदाता बिहारी लाल साहू, म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत समाज कार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र कृष्ण कुमार साहू,द...