मातृशक्तियों ने टीम डीएसएस मध्यप्रदेश के 56 वाँ रविवार पौधारोपण महाअभियान में सामिल हुए
शहपुरा:- पौधे के महत्व को समझना है तो कभी गर्मी के भरी दोपहरी में घूमकर देखना चाहिए ऐसा लगता है की कास एक पेड़ तो होता,तो थोड़ी ठंडक मिल जाती । इस प्रकार कोविड-19 के समय पौधे के महत्व को लोगों ने अच्छे से महसूस कर चुके है, पौधे हमें प्राण-वायु आक्सीजन देते है। इसी प्रकार पौधों की महत्ता को सभी जानते तो है पर कही न कही पौधे संरक्षण व संवर्धन करने में चूक कर रहे है जिसके कारण पर्यावरण असंतुलित होते जा रहा है । इसलिए टीम डीएसएस मध्यप्रदेश ने पौधे के महत्व को जाना और लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार पौधारोपण कर रही है । आज पौधारोपण महाअभियान के 56 वाँ रविवार में मातृशक्तियों ने ग्राम करौंदी में पौधारोपण किया इस दौरान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू,शंकरलाल बरमैया, न्ना बनवासी,सोहन, सहित मातृशक्ति उपस्थित रहे है दिनांक:- 18/06/2023