Posts

Showing posts from November 5, 2022

नर्मादांचल जैविक फार्म में समिति डीएसएस के "पौधारोपण महाअभियान" का 24 वां रविवार सम्पन्न

Image
शहपुरा:-  वर्तमान समय में पर्यावरण की बिगड़ती हालत के कारण अनेकों समस्याएँ आ रही है जैसे वैश्विक स्तर पर प्रदूषण का बढना जिससे विभिन्न प्रकार की बिमारीयाँ पैदा हो रही है।  कोरोना जैसे महामारी के कारण आज प्राण वायु ऑक्सीजन की जरूरत सामान्य जन को भी समझ आ रही है।  अनेक समस्याओं को देखते हुए धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के लिए पौधारोपण महाअभियान चला रही है। इसी के तहत आज लगातार 24 वाँ रविवार को नर्मादांचल जैविक फार्म में 3 नारियल के पौधों का  रोपण किया गया। आज के पौधारोपण महाअभियान में  भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, पतंजलि योग समिति जिलाध्यक्ष ब्रजबिहारी साहू, सदस्य शिवकुमार झारिया सहित आमजन उपस्थित रहे। दिनाँक- 06.11.2022

विधिक जागरूकता शिविर में न्यायाधीश ने विद्यालय के बच्चों को दी कई व्यवहारिक जानकारी

Image
शहपुरा:- विधिक सेवा समिति तहसील शहपुरा के तत्वाधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  कोहानी देवरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड रविशंकर भलावी ने विद्यार्थीयो को मौलिक कर्तव्य के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी साथ ही बच्चों के साथ बातचीत का शिलसिला जारी किए जिसमें विभिन्न विषयों जैसे की  वार्तालाप हुआ । बच्चों ने जज साहब से कई तरह के प्रश्न पूछे और जज साहब ने बच्चों को हर प्रश्न का सरल शब्दों में जबाब दिए  जैसे निःशुल्क विधिक सहायता कैसे प्राप्त करे । इस बीच अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने बच्चों को विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया । कार्यक्रम के अगली कड़ी में पटवारी सोहन साहू ने बच्चों को मन के कार्य एवं उसे अपने अनुसार चलाने की विधि के बारे में बताया । इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, तहसील विधिक सेवा समिति तहसील शहपुरा लिपिक महेंद्र कुडापे, संदीप गोंटिया, दिपांसू दुवे,पीएलपी शिवकुमार कंनजाम, प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार प...

विधिक जागरूकता के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Image
शहपुरा:-  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डौरी नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर सामुदायिक भवन शहपुरा में महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड शहपुरा रविशंकर भलावी ने महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा से जुड़े कानूनों सहित संविधान में प्रदत्त महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकार आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी विपिन डेहरिया द्वारा भी महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य को आवश्यक रूप से साझा करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही रिसार्स पर्सन के रूप में उपस्थित अधिवक्ता श्री आर०क० पाठक द्वारा बाल वि...