Posts

Showing posts from May 17, 2023

किसानों को 15 जून से पहले बीज वितरण किया जाए,भारतीय किसान संघ ने कृषि विभाग शहपुरा के साथ की बैठक

Image
शहपुरा:- किसानों के हर समस्या मतलब भारतीय किसान संघ डिण्डोरी की समस्या । भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी   किसानों के मददत के लिए हर संभव प्रयास कर रही है चाहे कोई भी समस्या हो जैसे विधुत,पानी, बीज, नहर या योजनाओं की जानकारी के सम्बंध में हो, निराकरण करवाने का काम भारतीय किसान संघ कर रही है , इसी क्रम में आज कृषि विभाग शहपुरा के एसडीओ गुमान सिंह के साथ किसान संघ की बैठक हुई जिसमें संघ ने बताया की खरीफ की बीज किसानों को 15 जून से पहले दिया जाये जिससे किसान बंधु बीज का उपयोग कर सके । इसी प्रकार मिट्टी परीक्षण करवाई जावे, साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी ग्राम पंचायत स्तर में कोटवार के माध्यम से मुनादी करवाकर दी जावे इस प्रकार विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा-परिचर्चा हुई, चर्चा के दौरान कृषि विकास अधिकारी गुमान सिंह चौहान ने बताया की किसानों के लिए कुल बीज 1245 क्विंटल की डिमांड की गई है। कृषि विभाग विकासखंड शहपुरा में कुल 18 पद है किन्तु वर्तमान में 4 अधिकारी, कर्मचारी कार्य रहे है जिसके कारण किसानों से तालमेल में परेशानी होती है । भा...