Posts

Showing posts from December 26, 2023

किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर वृहद किसान आंदोलन की दी चेतावनी

Image
शहपुरा डिण्डौरी। भारतीय किसान संघ डिण्डौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू व जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल साहू के नेतृत्व में किसानों ने एकजुट होकर विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के नाम अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी (राजस्व) शहपुरा निशा नापित शर्मा को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के माध्यम से किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री से मांग की है कि डिण्डौरी जिले के विकासखण्ड शहपुरा अन्तर्गत धान उपार्जन केन्द्र बरगांव जो कि दो दिवस से बंद है जिसे तत्काल चालू करवाए जाने की मांग की है जिससे कि क्षेत्र के किसान धान का विक्रय कर सके। साथ ही उपार्जन केन्द्र बरगांव में सर्वेयर के द्वारा किसानों की फसल को अमानक घोषित करके परेशान किया जाता है तथा किसानों के धान को वापिस कर दिया जाता है ऐसे सर्वेयर के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने की भी मांग की है । ज्ञापन में बताया गया कि उपार्जन केन्द्र बरगांव में डीएसओ श्रीवास्तव के द्वारा किसानों को कहा गया कि मैंने बरगांव उपार्जन केन्द्र में खरीदी के लिये मना किया था इसके बाद भी किसान यहीं पर विक्रय करने लाते है। इस प्...