भारतीय किसान संघ के द्वारा टिकरा खमरिया में जल संकट सहित बुनियादी समस्याओं को लेकर कि बैठक विधायक,पीचई विभाग से तत्काल संपर्क कर वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा
शासन प्रशासन एक तरफ रजत जयंती मना रही,वहीं दूसरी तरफ जिले के किसान पानी-पानी को मोहताज डिंडौरी- भारतीय किसान संघ डिंडौरी के द्वारा किसानों की समस्या को लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष उठाई जा रही है जिससे किसानों के समस्या का समाधान हो सके। मध्यप्रदेश शासन ने किसानों के हित में बहुत से प्रावधान किए है,किंतु प्रशासन के निष्क्रियता के कारण आम किसान को समय पर मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण टिकरा खम्परिया के ग्रामीणों को लगभग दो-तीन किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पडता है जबकि सरकार के द्वारा कई योजनाओं के तहत बुनियादी सुविधा देने की बात कही जा रही है साथ ही जल जीवन मिशन के तहत हर-घर पानी पहुंचाने के लिए संकल्पित है किन्तु यह योजना इन ग्रामों में दूर-दूर तक नजर नही आ रही है । भारतीय किसान संघ को जैसे ही टिकरा खम्परिया ग्राम के पानी की समस्या की जानकारी लगी वैसे ही जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में टीम मौके में पहुंचकर पानी के समस्या को देखा तो पानी के लिए मात्र दो हैंडपंप है जिसमें भी पानी बूंद-बूंद कर निकलती है,ग्रामीणों को एक घड़ा पानी के लिए घ...