आजादी के 75 वर्ष बाद भी बिजली विहीन गांव का भारतीय किसान संघ ने लिया जायजा
डिण्डोरी:- आजादी के 75 वर्ष को सरकार अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में एक उत्सव के तौर पर मना रही है वही दूसरी ओर जिला डिण्डोरी के विकासखंड बजाग के ग्राम पंचायत भुरसी के पोषक ग्राम कूड़ा टोला तक बिजली नही पहुंची है । ज्ञात हो कि आजादी के 75 वर्षो से ग्राम कूंडा टोला के रहवासी अंधेले में रहने को मजबूर है यहा शासन, प्रशासन किसी तरह से ध्यान नही दे रही है जबकि इस समस्या को लेकर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुभाष कुर्चाम ने जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी जानकारी दिया है और समस्या के निराकरण की बात कही है परन्तु आज दिनांक तक समस्या का निराकरण नही हुआ है तब ग्राम प्रधान ने भारतीय किसान संघ डिण्डोरी से बिजली एवं पानी की समस्या को बताया। भारतीय किसान संघ ने कूडा ग्राम के बिजली, पानी की समस्या का मौका निरीक्षण किया जिसमें पाया की ग्राम तक बिजली के खंबे तो लगे है किन्तु खंबे में तार नही है इस घटना को भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने ग्राम के लोंगो से बिजली की समस्या को जाना तो ग्रामीणों ने बताया की 5 वर्ष...