बीकेएस डिण्डौरी एवं मेंदवानी विकासखंड के अधिकारियों के साथ किसान वार्ता
विकासखंड मेंहदवानी के 5 विभाग, कृषि, जल, विघुत,उद्यानिकी विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित डिण्डौरी:- भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी का किसान वार्ता विकासखंड मेंहदवानी में 5 विभाग कृषि,जल,विघुत,फसल,उद्यानिकी विभाग के अधिकारी के साथ आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत गौ- माता की पूजन अर्चन करके शुभारंभ किया किया गया जिसमें किसान के विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेष चर्चा की गई । शासन की योजनाओ की प्रचार प्रसार हेतु विभाग बार चर्चा की गई जिसमें कृषि विभाग के बीजों को वितरण प्लान कर सभी पंचायत तक पहुंचे इस हेतु चर्चा किया गया । उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों तक नहीं होती इसलिए समय में ऑनलाइन पंजीयन नहीं कर पाते जिससे सीमित किसानों को योजनाओं के लाभ मिल पाता है इस विषय हेतु प्रचार प्रसार हेतु चर्चा की गई साथ ही विद्युत विभाग में जिन गांवों में वोल्टेज की समस्या है वहां निदान हेतु नए ट्रांसफार्मर लगाने हेतु चर्चा किया गया । इसी तरह जल संसाधन विभाग मेंहदवानी विकासखंड में नहरों की मरम्मत कराकर समय पर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाए जिससे किसान ...