Posts

Showing posts from October 18, 2024

महिला किसान रेखा पन्द्राम को मिला गौ आधारित जैविक खेती में द्वितीय पुरस्कार, 31 हजार रू.स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से किया गया पुरस्कृत

शहपुरा/डिण्डौरी : - डिण्डौरी जिले के विकासखण्ड मेंहदवानी के ग्राम फुलवाही निवासी भारतीय किसान संघ डिण्डौरी की महिला संयोजिका को समर्पण सेवा समिति मध्यप्रदेश के द्वारा गौ आधारित जैविक कृषि के क्षेत्र में व श्रीअन्न पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्व. श्री प्रभाकर केलकर जैविक कृषि पुरस्कार सहित 31 हजार रूपए की चेक,स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।  आखिर किस क्षेत्र में दिया जाता है पुरस्कार - स्व. श्री प्रभाकर केलकर गौवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार प्रति वर्ष जैविक खेती करने वाले किसानों को चयन कर दिया जाता है । इस सत्र का पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम उत्तम स्वामी सेवाधाम सलकनपुर, तहसील रेहटी जिला-सीहोर, मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया इस दौरान पूज्य 1008 श्री महा मण्डलेश्वर ईश्वरानन्द जी महाराज (महर्षि उत्तम स्वामी जी) पूज्यनीय महंत रामभूषण दास जी,दिगंबर अखाड़ा पंचमुखी हनुमान मंदिर भोपाल एवं पूज्य संत श्री रामदास त्यागी जी,सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष दादा तपन भौमिक जी, अध्यक्षता श्री अशोक जी पाण्डे (प्रांत संघचालक मध्यभारत),मुख्य वक्ता श्री जीतेन्द्र जी पंवार (क्ष...