Posts

Showing posts from July 23, 2023

अंतरराष्ट्रीय पोषण अनाज वर्ष 2023 के राज्यस्तरीय कार्यशाला का कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ आयोजन,मोटा अनाज के कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक,महिलाशक्ति सहित महाकौशल प्रान्त के प्रांत प्रमुख रहे उपस्थित

Image
डिंडोरी:- मोटा अनाज मतलब श्रीअन्न को लेकर डिंडोरी पूरी दुनिया को नई दिशा दे रहा है। महिलाशक्ति उजरिया बाई और लहरीबाई ने श्रीअन्न को लेकर अलख जगाया है जिसका असर दिखने लगा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने श्रीअन्न का ब्रांड अम्बेसडर लहरीबाई को बनाया है। श्रीअन्न की जरूरत और पोषकता को लेकर मातृशक्ति के लिए जिला में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मोटे अनाज के फायदों के बारे में बताया गया। कृषि वैज्ञानिको ने बताया कि श्रीअन्न दो प्रकार के होते है एक है माइनर श्रीअन्न और मेजर श्रीअन्न । माइनर श्रीअन्न के तहत कोदो,कुटकी,रागी सामा,कंगनी आदि एवं मेजर में ज्वार बाजरा आदि आते है।  मोटे अनाज से अनेक प्रकार के खाद्य उत्पाद बनाकर उपयोग किया जाता है स्वास्थ्य की दृष्टि से मोटे अनाज बहुत ही लाभदायक है अनेक बीमारियों की अचूक दवा है मोटा अनाज। इस कार्यशाला में भारती जनता पार्टी के प्रांत महिला उपाध्यक्ष की विशेष उपस्थिति रही है, उन्होने बताया की मिलेट्स के प्रति महिलाओ को जागरूक करने के दिशा में महिला मोर्चा लगातार कार्यशाला का आयोजन करवा रही है । वहीं भारतीय किसान ...

प्रकृति संरक्षण के लिए युवा प्रत्येक रविवार कर रहे पौधारोपण, डीएसएस के युवाओं ने 61 वाँ रविवार सिलगी नदी के किनारे ग्राम करौंदी में किया पौधारोपण

Image
शहपुरा- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस मध्यप्रदेश) जन-जन के बहुमूल्य जीवन को स्वस्थ और आनंदमय बनाने के लिए अनेक स्तर पर कार्य कर रही है जिनमें से एक है पौधारोपण महाअभियान चलाकर पौधे के महत्व को आमजन के मानस पटल पर बैठा देना। समिति के शुभ कार्य को मीडिया में देखकर आमजन और अनेक संगठन समिति के साथ जुड़कर पौधारोपण कर रहे है, डीएसएस मध्यप्रदेश पौधारोपण महाअभियान के 61वाँ रविवार ग्राम करौंदी सिलगी नदी के नजदीक छायादार करंज के पौधे का रोपण किए  । इस पावन अवसर में भारतीय किसान संघ जिला मीडिया प्रमुख पत्रकार भीम शंकर साहू, भाजपा ओबीसी शहपुरा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पटवारी सोहन साहू , समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू सहित, युवा साथी टेकचन्द साहू, रामजी साहू, बबलू महाराज सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। शहपुरा- 23.07.2023

जिला डिण्डोरी के सबसे बड़ा डेम बिलगड़ा के नजदीक डीएसएस मध्यप्रदेश का पौधारोपण महाअभियान के 60 वाँ रविवार संपन्न

Image
युवा किसान नेता,योग गुरू,संगठन प्रमुख, समाजिक कार्यकर्ता रहे उपस्थित शहपुरा:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस मध्यप्रदेश) जन-जन के बहुमूल्य जीवन को स्वस्थ और आनंदमय बनाने के लिए अनेक स्तर पर कार्य कर रही है जिनमें से एक है पौधारोपण महाअभियान चलाकर पौधे के महत्व को आमजन के मानस पटल पर बैठा देना। समिति के शुभ कार्य को मीडिया में देखकर आमजन और अनेक संगठन समिति के साथ जुड़कर पौधारोपण कर रहे है, डीएसएस मध्यप्रदेश पौधारोपण महाअभियान के 60 वाँ रविवार डेम के नजदीक छायादार करंज के पौधे  का रोपण किए  । इस पावन अवसर में  भारतीय किसान संघ के किसान नेता जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, योग प्रभारी ब्रज बिहारी साहू, पटवारी सोहन साहू , समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। शहपुरा- 16.07.2023