प्रकृति संरक्षण के लिए युवा प्रत्येक रविवार कर रहे पौधारोपण, डीएसएस के युवाओं ने 61 वाँ रविवार सिलगी नदी के किनारे ग्राम करौंदी में किया पौधारोपण

शहपुरा- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस मध्यप्रदेश) जन-जन के बहुमूल्य जीवन को स्वस्थ और आनंदमय बनाने के लिए अनेक स्तर पर कार्य कर रही है जिनमें से एक है पौधारोपण महाअभियान चलाकर पौधे के महत्व को आमजन के मानस पटल पर बैठा देना।

समिति के शुभ कार्य को मीडिया में देखकर आमजन और अनेक संगठन समिति के साथ जुड़कर पौधारोपण कर रहे है,
डीएसएस मध्यप्रदेश पौधारोपण महाअभियान के 61वाँ रविवार ग्राम करौंदी सिलगी नदी के नजदीक छायादार करंज के पौधे का रोपण किए  ।
इस पावन अवसर में भारतीय किसान संघ जिला मीडिया प्रमुख पत्रकार भीम शंकर साहू, भाजपा ओबीसी शहपुरा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पटवारी सोहन साहू , समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू सहित, युवा साथी टेकचन्द साहू, रामजी साहू, बबलू महाराज सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शहपुरा- 23.07.2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता