Posts

Showing posts from October 22, 2023

करौंदी में 74 वां रविवार पौधारोपण महाभियान हुआ आयोजित, समिति सदस्यों ने लगाया नीम का पौधा

Image
  शहपुरा डिण्डौरी:-  प्रकृति संरक्षण और संवर्धन की दिशा में लगातार डेढ़ वर्षों से काम कर रही धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के तत्वाधान में रविवार को श्री दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर हायर सेकंडरी स्कूल मैदान के पास नीम के पौधे का समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा रोपण कर प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।  यह पौधारोपण महाभियान का 74 वां रविवार रहा। इस दौरान समिति के सचिव निर्मल साहू अधिवक्ता, शहपुरा जिला बनाओ समिति अध्यक्ष पत्रकार भीमशंकर साहू,बीजेपी से विजय कुमार साहू, अनीष साहू, देवेन्द्र साहू मौजूद रहे।    दिनाँक:-22/10/2023