Posts

Showing posts from October 3, 2023

किसानों के खेतों तक बिजली पहुचाने के लिए भारतीय किसान संघ भर रही है फार्म

Image
शहपुरा:- मुख्यमंत्री कृषि मित्र योजना अन्तर्गत भारतीय किसान संघ के जिला सदस्य उदय सिंह एवं हेमसिंह उलाडी किसानों के फार्म भर रहे है जिससे किसानों के खेतों तक विद्युत पहुंच सके और  किसान अपने फसलों की सिचाई कर सके । ज्ञात हो कि भारतीय किसान संघ किसान हित में लगातार कार्य कर रही है इन दिनों मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कृषि मित्र योजना चालू की गई है जिसमें किसान को 50 प्रतिशत अनुदान की राशि सरकार देगी । आज के इस सेवा कार्य में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या उपस्थित रहे है । दिनांक:- 03/10/2023

भारतीय किसान संघ डिण्डोरी का सदस्यता महा-अभियान शुरू हुई, संघ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम धनगांव व लालपुर के ग्राम अध्यक्ष का किए चुनाव

Image
शहपुरा :- जिला डिण्डोरी में भारतीय किसान संघ किसान हित में विगत दो वर्षों से लगातार कार्य कर रही है, संघ के ज्ञापन व किसानों की मांग शासन प्रशासन तत्काल संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करने का प्रयास करती है। इस समय भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत का सदस्यता अभियान की शुरूवात हुई है जिसमें जिला डिण्डोरी में 15 हजार किसानों की सदस्यता का लक्ष्य लिया गया है । आपको बता दे कि जिला डिण्डोरी अंतर्गत तहसील शहपुरा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या के अगुवाई में ग्राम धनगांव अध्यक्ष हीरालाल मरावी, ग्राम लालपुर शिवकुमार झारिया, ग्राम मंत्री खूमन लाल झारिया को दायित्व दिया गया । इस बीच भारतीय किसान संघ के सदस्यता अभियान को जिला डिण्डोरी  ने सदस्यता महा-अभियान के रूप में लेकर कार्य करेगा। संघ की प्राथमिक सदस्यता की शुरूवात ग्राम अध्यक्ष से सहयोग राशि प्राप्त करके किया गया है । आज के इस सदस्यता महा-अभियान में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, तहसील शहपुरा अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या, ग्राम लालपुर अध्यक्ष शिवकुमार, धनगांव अध्यक्ष हीरालाल ...

सचौली धनगांव में भारतीय किसान संघ की आवश्यक बैठक हुई आयोजित, प्रांतीय संगठन मंत्री भरत पटेल हुए शामिल

Image
शहपुरा डिण्डौरी । भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी की आवश्यक बैठक रविवार को शहपुरा विकासखंड के सचौली धनगांव में आयोजित की गई इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए बैठक के दौरान जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने बताया कि भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी किसानों की हर समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से बात रखती है जिसका ध्यान देते हुए जल्द से जल्द निराकरण किया जाता है वहीं जिला अध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने कहा कि भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी के गांव में जाकर किसानों की मूलभूत समस्याओं को सुनकर उनका हल करवाने का प्रयास करता है मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भरत पटेल ने डिंडोरी जिले की भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी की तारीफ करते हुए कहा कि यह टीम लगातार किसानों की हितैषी बनकर सामने आई है जो निरंतर किसानों की समस्याओं पर ध्यान देते हुए उसे शासन प्रशासन के समक्ष रखती है और उसका निराकरण करवाती है। बैठक के दौरान किसानों ने सड़क, पानी, मोबाइल नेटवर्क एवं कृषि विभाग से बीज न मिलने की समस्या बत...