गौ कृपा अमृतम् तरल खाद क्या है ? यह फसलों के लिए है लाभदायक, जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी जी
डिंडोरी/शहपुरा:- धारा सरस्वति शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) लगातार पर्यावरण संरक्षण व जैविक खेती करने को लेकर कृषकों प्रोत्साहित व प्रशिक्षण दे रही है इस कार्य को समिति के जैविक कृषि प्रशिक्षक व भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू कर रहे हैं इस कार्य को एक मुहिम के तहत किया जा रहा है जिससे किसानों की आय बढ़े और फसल की कीमत भी अच्छी मिले साथ ही पूरा डिण्डोरी जिला जैविकमय हो जाए । इसलिए बिहारी जी गावं-गांव जाकर कृषकों को जैविक खेती करने का प्रशिक्षण निःशुल्क दे रहे हैं, ज्ञात हो कि बिहारी लाल साहू स्वयं अपने खेत में भी जैविक खेती करते हैं और अपना अनुभव किसानों को बताते है और प्रायोगिक जैविक खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए किसानों को अमंत्रित भी करते है । खरीफ के फसल में धान की जैविक खेती जाने कैसे किए बिहारी जी खरीफ की फसल में जैविक पद्धति से बीजोपचार कर धान की नर्सरी रखकर 16 दिनों में रोपाई की गई है फिर रोपाई में 1 से 2 पौधे ही लगाए गए थे जिसमें मात्र 70 दिनों में ही धान की फसल 3 से 3.5 फिट की हो चुकी है तथ...