मकर संक्रांति पौधारोपण महाअभियान" का 34 वाँ रविवार सम्पन्न पौधारोपण में शामिल हुआ भारतीय किसान संघ, म.प्र.पटवारी संघ और तहसीलदार शहपुरा
डिंडोरी:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति हर रविवार पौधारोपण का पावन कार्य विगत 07 माह से कर रही है। समिति के मुहिम में अनेक संघ और अधिकारी कर्मचारी लगातार शामिल हो रहे हैं। प्रकृति संरक्षण करने और मिट्टी बचाओ जैसे शुभ उद्देश्य के तहत समिति पौधारोपण का कार्य कर रही है और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का संदेश दे रही है। आज का पौधारोपण कार्यक्रम हाईस्कूल करौंदी के पास सम्पन्न हुआ जिसमें तहसीलदार शहपुरा अमृतलाल धुर्वे,संजय निकुंज नर्सरी के माली दादा बलजीत सिंह, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू,म.प्र.पटवारी संघ के तहसील शहपुरा अध्यक्ष सोहन साहू, धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू सहित अन्य पटवारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। शहपुरा-15.01.2023