नवरात्रि के पावन अवसर टीम डीएसएस ने किया पौधारोपण
शहपुरा:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) पर्यावरण संरक्षण के दिशा में पौधारोपण महाअभियान चलाकर पौधारोपण कर रही है। वहीं पर्यावरण के महत्व को जनजन तक पहुंचा रही है । पर्यावरण का संतुलन होना अति आवश्यक है अन्यथा दुष्परिणाम तो सभी को पता है जिसका जीता जागता उदाहरण कोरोना महामारी के समय आक्सीजन की कमी को सभी ने देखा व महसूस किया है । प्राण बचाने के लिए लाखों रुपए खर्च करने पडे पर प्राण नही बच पाए लोगों ने एक जीवन बचाने के लिए जीवनभर की कमाई पूँजी ईलाज में लगा दिए पर जीवन नही बच पाया इसका मुख्य कारण पर्यावरण का असंतुलन होना है । टीम डीएसएस मध्यप्रदेश का यहीं आशय है कि सभी लोग पर्यावरण के महत्ता को समझे जाने और पर्यावरण के प्रति कुछ अच्छा करे करने का प्रयास जरूर करे । आज का पौधारोपण कार्यक्रम सिलगी नदी के किनारे संजयनगर शहपुरा में किया गया इस बीच समाजसेवी न्नना बनवासी, डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे है। दिनांक:- 28/03/2023