Posts

Showing posts from September 18, 2022

जन अभियान परिषद द्वारा संचालित समाज कार्य स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को दिया गया विधिक साक्षरता की जानकारी

Image
शहपुरा:- 18 सितम्बर 2022 दिन रविवार को म.प्र जन अभियान परिषद विकासखंड शहपुरा द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम अंतर्गत समाज कार्य स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू के द्वारा दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 (आर. टी.आई),एफ.आई.आर.,माता पिता एवं वरिष्ठ जनों को भरण पोषण अधिनियम 2007, के सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दिया गया।   इस कार्यक्रम में विद्यार्थीयो ने कई विधि के प्रश्न किए जिनका जवाब अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने सरल शब्दों में बताया । इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ डिण्डोरी जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू,मप्र जन अभियान परिषद शहपुरा के विकासखंड समन्वयक डॉ नीलेश्वरी वैश्य,परामर्शदाता कल्पना मरावी, कृष्ण कुमार साहू, शिव आर्मो, एवं अन्य सभी मेन्टर्स एवं सभी समाजकार्य स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही है। दिनांक:- 18/09/2022

भारतीय किसान संघ डिण्डोरी जिलामंत्री के जन्म दिवस पर डिण्डोरी के सातों विकासखंड में किया पौधारोपण,अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने जन्मदिन में किया पौधारोपण

Image
डिंडौरी:- सामाजिक दिशा के विभिन्न आयामों में काम करने वाली क्रांतिकारी संस्था धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (DSS MP) लगातार पौधारोपण का कार्य कर रही है।  समिति ने आज लगातार 17 वाँ रविवार सिलगी नदी के समीप इंदौरी मार्ग में पौधारोपण कर पौधों का संरक्षण किया।          आज भारतीय किसान संघ डिण्डोरी जिलामंत्री व डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने अपने जन्म दिवस को खास बनाने के लिए टीम के साथ मिलकर पौधारोपण महाअभियान के तहत पौधरोपण किया, साथ ही सभी लोगों से अपील किया है की शुभ अवसरों में पौधारोपण अवश्य करे जिससे पर्यावरण संतुलित रहे । साथ ही टीम इंदौरी के पोषक ग्राम खंनजी टोला में पहुंचकर कृषकों के साथ बैठकर उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिए ।  जिलामंत्री के इस जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए भारतीय किसान संघ डिण्डोरी के सातों विकासखंड के पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू को जन्म दिन की बधाई दिए है ।      इस पौधारोपण महाअभिया...