भारतीय किसान संघ डिंडोरी चौरा बाँध के केनाल मरम्मत का लिया जायजा जिसमें पाया घोर अनियमिता
1 वर्ष पूर्व किसान संघ ने केनाल मरम्मत की मांग की थी जिसके आधार पर शासन से लगभग 20 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी मौके पर किसानों के हित वाले महत्वपूर्ण कार्य में मिला लीपा पोती शहपुरा:- जिला डिण्डोरी अंतर्गत विकासखंड शहपुरा के समीप स्थित चौरा बाँध लगभग 15-20 ग्राम को लाभ देने के लिए बनाया गया है जिसका पानी ग्राम लालपुर पहुचाने को है परन्तु नहर निर्माण से अभी तक कभी ग्राम लालपुर तक पानी नहीं पहुँच पाया कारण स्पष्ट है केनाल का मरम्मत न होना केनाल का बीच-बीच में टूट जाना व सफाई न होना । एक वर्ष पूर्व भारतीय किसान संघ को जानकारी लगी की चौरा बाँध के केनाल में लगी लोहे की पाईप खराब हो गई है जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह जाता है और किसानों के खेत तक पानी नही पहुँच पाता, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू , जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने मौके में पहुंचकर केनाल को देखा और जल संसाधन विभाग के एसडीओ से बात कर तत्काल पाईप लाईन को बदलने की बात की जिस पर विभाग ने संज्ञान लेकर मरम्मत का कार्य करवाया है । पाईप लाईन के मरम्मत में लगभग बीस लाख खर्च हुआ चौरा ...