Posts

Showing posts from February 4, 2023

11 फरवरी को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत, अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में बैठक सम्पन्न

Image
शहपुरा:- 11 फरवरी 2023 को शहपुरा न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना है यह राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डोरी के मार्गदर्शन में आयोजित होगा इस सम्बंध में नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से चर्चा का विषय यह रहा कि पक्षकारों की उपस्थिति कैसे हो तत सम्बंध में नगर निरिक्षक से बात भी की गई जिससे पक्षकार उपस्थित हो सके और उन्हे लाभ मिल सके । इस सम्बंध में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सीताशरण यादव ने कहा की नेशनल लोक अदालत से दोनों पक्षों को लाभ मिलेगा और सस्ता सरल लाभ मिल सकेगा । इसी प्रकार छोटे दाण्डिक प्रकरण, भरण पोषण के मामले आसानी से राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण हो जाता है जिससे पक्षकारों को आर्थिक क्षति का सामना  नही करना पडता है । इस बैठक के दौरान न्यायाधीश रविशंकर भलावी ने भरण पोषण के मामले में कहा कि यह परिवारिक मामला होता है जिसका निराकरण यदि राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण होता है तो दो परिवार का जीवन सरल एवं सुगम हो जाता है । आज के इस ...