11 फरवरी को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत, अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में बैठक सम्पन्न

शहपुरा:- 11 फरवरी 2023 को शहपुरा न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना है यह राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डोरी के मार्गदर्शन में आयोजित होगा इस सम्बंध में नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में बैठक का आयोजन हुआ।
इस बैठक में मुख्य रूप से चर्चा का विषय यह रहा कि पक्षकारों की उपस्थिति कैसे हो तत सम्बंध में नगर निरिक्षक से बात भी की गई जिससे पक्षकार उपस्थित हो सके और उन्हे लाभ मिल सके ।
इस सम्बंध में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सीताशरण यादव ने कहा की नेशनल लोक अदालत से दोनों पक्षों को लाभ मिलेगा और सस्ता सरल लाभ मिल सकेगा ।
इसी प्रकार छोटे दाण्डिक प्रकरण, भरण पोषण के मामले आसानी से राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण हो जाता है जिससे पक्षकारों को आर्थिक क्षति का सामना  नही करना पडता है ।
इस बैठक के दौरान न्यायाधीश रविशंकर भलावी ने भरण पोषण
के मामले में कहा कि यह परिवारिक मामला होता है जिसका निराकरण यदि राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण होता है तो दो परिवार का जीवन सरल एवं सुगम हो जाता है ।
आज के इस बैठक में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी  प्रमोद पटेल सहित, अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू, अधिवक्ता आर के पाठक, अधिवक्ता अनिल बर्मन,अधिवक्ता अनिल रजक, अधिवक्ता ललित श्रीवास्तव, अधिवक्ता जीएस उद्दे, अधिवक्ता उमाकांत दुबे, अधिवक्ता भजन चक्रवर्ती,अधिवक्ता अमित गुप्ता, अधिवक्ता आईके झारिया, अधिवक्ता हरिश्चंद्र  झारिया, अधिवक्ता एनएल गुप्ता, अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, अधिवक्ता जागेश्वर पङवार,अधिवक्ता देवेंद्र दुबे,अधिवक्ता लवकुश झारिया,  तहसील विधिक सेवा समिति के लिपिक महेन्द्र कुडापे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है  ।

दिनांक:- 04/02/2023

Comments

Popular posts from this blog

सिविल कोर्ट शहपुरा में आयोजित हुआ योग, न्यायाधीश, अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण रहे उपस्थित

नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढा में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने देखा जैविक उत्पाद बनाने का लाइव डेमो

देश का भविष्य बालकों पर निर्भर पर डिंडोरी कहीं इससे अछूता