संयुक्त राष्ट्र संघ के मिलेट्स ब्रांड एम्बेसेडर से भारतीय किसान संघ ने कि चर्चा, भारतीय किसान संघ मिलेट्स प्रांतीय प्रमुख बिहारीलाल साहू ने मोटे आनाज के संवर्धन की बात कही
शहपुरा:- भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी किसानों के समस्याओ के निराकरण करने का हर संभव प्रयास कर रही है इसके लिए संघ अधिकारीयों से मिलकर किसानों की समस्याओ को अवगत करवाती है, और जल्द निराकरण करने की बात करती है । विगत दिवस भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग के साथ समन्वय बैठक किया था । इस बीच जिला कृषि विभाग संचालक अभिलाषा के साथ वार्ता हुई थी । इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के मिलेट्स ब्रांड एम्बेसेडर लहरी बाई मिलेट्स क्वीन का विभाग में आना होता है तब किसान संघ प्रतिनिधिमंडल ने लहरी बाई से मिला और जाना की उनके द्वारा 150 किस्म की बीजों को संरक्षित करके रखी है जो वर्तमान में विलुप्त होने के कगार में है । इस बीच भारतीय किसान संघ प्रांतीय मिलेट्स प्रमुख बिहारीलाल साहू ने जिला डिण्डोरी में मोटे आनाज के संवर्धन और संरक्षण के लिए कृषकों को प्रेरित करेगे साथ ही कृषकों को मोटे आनाज के लाभ के विषय में बताया जायेगा । मिलेट्स (मोटे आनाज) से विभिन्न फायदे है जैसे यह पोष्टिक , सुगर फ्री, एवं मिनरल की मात्रा अधिक होती है, इस आनाज के विक्रय करने में अधिक लाभ मिलता है इससे किसान...