Posts

Showing posts from November 4, 2022

राजस्व की पहली ईकाई पटवारी ने SDM शहपुरा पर लगाया मानसिक प्रताडना का आरोप, पटवारी गए हडताल में

Image
डिंडोरी:- आज डिंडोरी जिला अंतर्गत तहसील शहपुरा के पटवारी, एसडीएम काजल जावला पर लगातार मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर,कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपते हुए पटवारी आज से अनिश्चित काल हड़ताल पर चले गए है। म.प्र.पटवारी संघ शहपुरा के पटवारियों ने कल शिव टेकरी शहपुरा में मीटिंग करके चर्चा किए जिसमें पटवारियों ने बहुत सी समस्याएं सामने रखी। आज पटवारी संघ ने कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौपा जिसमें बताया गया कि वर्तमान समय में शासन की विभिन्न योजनांतर्गत शिविर, पखवाड़ा एवं अन्य राजस्व कार्य संचालित हैं। तहसील शहपुरा के पटवारी उक्त सभी कार्यों में सहभागिता कर पूर्ण मनोयोग से सतत अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं उसके बावजूद इसके कि इस दौरान आने वाली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराने पर सदैव कोरा आश्वासन और निराशा हाथ लगी है।  सप्ताहांत एवं अन्य शासकीय अवकाश तथा प्रतिदिन रात्रि में कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य करने हेतु लगातार बाध्य किया जाता है। यहाँ तक कि शासन की विभिन्न योजनाओं और हाल ही में सम्पन्न हुए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दौरान भी वेतनवृद्धि रोकने का भय दिखाकर दिवाली ...